दरभंगा के विधायक संजय सरावगी को बिहार भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। इसे लेकर सोमवार शाम करीब 6:30 बजे गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के द्वारा लगातार बिहार को गिफ्ट दिया जा रहा है, पहले नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया और अब संजय सरावगी को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।