Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews
No video available

बालाघाट: #musicalvideo #lockdown ka musical use kar rahe ❤❤❤ @abpnewslive

Balaghat, Balaghat | May 28, 2020

MORE NEWS

Ranchi Student Protest के दौरान AISA National President Neha Bora के ऊपर फेंकी गई काली स्याही!

Ranchi Student Protest के दौरान AISA National President Neha Bora के ऊपर फेंकी गई काली स्याही!

Balaghat, Balaghat | Aug 7, 2026

#बालाघाट
पर्यटन क्विज-2026 में बिरसा मॉडल स्कूल ने मारी बाजी

परसवाड़ा द्वितीय और नेवरगांव (बा) तृतीय स्थान पर रहे, बिरसा की टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

     उत्कृष्ट विद्यालय बालाघाट में शुक्रवार को पर्यटन क्विज-2026 का आयोजन किया गया। कलेक्टर एवं डीएटीसीसी अध्यक्ष श्री कुमार सत्यम के निर्देशन तथा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं डीएटीसीसी सचिव श्री अभिषेक सराफ के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रतियोगिता में जिले के 177 विद्यालयों की टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के लिए कुल 207 विद्यालयों ने पंजीयन कराया था।

     पर्यटन क्विज में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के तीन-तीन विद्यार्थियों की टीमों ने सहभागिता की। प्रतियोगिता के प्रथम चरण में प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक लिखित परीक्षा आयोजित की गई। इसके बाद उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कर दोपहर 2 बजे तक परिणाम घोषित किया गया। लिखित परीक्षा के आधार पर छह विद्यालयों की टीमों का चयन द्वितीय चरण के मल्टीमीडिया क्विज के लिए किया गया।

     210 अंक के साथ बिरसा की टीम रही प्रथम

      मल्टीमीडिया क्विज में विभिन्न 10 राउंड के बाद शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिरसा की टीम ने 210 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परसवाड़ा की टीम 145 अंक के साथ द्वितीय तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नेवरगांव (बा) की टीम 135 अंक के साथ तृतीय स्थान पर रही।

      प्रतियोगिता में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को गोल्ड मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। साथ ही उन्हें पर्यटन विभाग की ओर से मध्यप्रदेश के किसी भी पर्यटन स्थल पर आने-जाने और ठहरने के लिए 3 रात एवं 2 दिन का नि:शुल्क पर्यटन कूपन प्रदान किया गया। शेष तीन टीमों को सिल्वर मेडल एवं प्रमाण-पत्र के साथ 2 रात एवं 1 दिन के नि:शुल्क पर्यटन कूपन दिए गए।

बिरसा की टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में करेगी जिले का प्रतिनिधित्व

    पर्यटन क्विज-2026 में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिरसा की टीम का चयन आगामी राज्य स्तरीय पर्यटन क्विज प्रतियोगिता के लिए किया गया है। अब बिरसा की टीम राज्य स्तर पर बालाघाट जिले का प्रतिनिधित्व करेगी।

     कार्यक्रम में डीएटीसीसी के नोडल अधिकारी श्री विकास कुमार रघुवंशी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती मोनिका पटेल, एमपीटी प्रबंधक श्री दीपक बिसेन, एमपीटी सहायक प्रबंधक श्री अशोक ऐडे, उत्कृष्ट विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य श्री शरद ज्योतिष, क्विज मास्टर श्री ताराचंद मस्करे, श्री लोकेश साहू, श्री महेंद्र नागेश्वर सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
#CMMadhyaPradesh #tourismdeptmp #JansamparkMP #schooldump

#बालाघाट पर्यटन क्विज-2026 में बिरसा मॉडल स्कूल ने मारी बाजी परसवाड़ा द्वितीय और नेवरगांव (बा) तृतीय स्थान पर रहे, बिरसा की टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित उत्कृष्ट विद्यालय बालाघाट में शुक्रवार को पर्यटन क्विज-2026 का आयोजन किया गया। कलेक्टर एवं डीएटीसीसी अध्यक्ष श्री कुमार सत्यम के निर्देशन तथा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं डीएटीसीसी सचिव श्री अभिषेक सराफ के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रतियोगिता में जिले के 177 विद्यालयों की टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के लिए कुल 207 विद्यालयों ने पंजीयन कराया था। पर्यटन क्विज में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के तीन-तीन विद्यार्थियों की टीमों ने सहभागिता की। प्रतियोगिता के प्रथम चरण में प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक लिखित परीक्षा आयोजित की गई। इसके बाद उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कर दोपहर 2 बजे तक परिणाम घोषित किया गया। लिखित परीक्षा के आधार पर छह विद्यालयों की टीमों का चयन द्वितीय चरण के मल्टीमीडिया क्विज के लिए किया गया। 210 अंक के साथ बिरसा की टीम रही प्रथम मल्टीमीडिया क्विज में विभिन्न 10 राउंड के बाद शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिरसा की टीम ने 210 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परसवाड़ा की टीम 145 अंक के साथ द्वितीय तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नेवरगांव (बा) की टीम 135 अंक के साथ तृतीय स्थान पर रही। प्रतियोगिता में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को गोल्ड मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। साथ ही उन्हें पर्यटन विभाग की ओर से मध्यप्रदेश के किसी भी पर्यटन स्थल पर आने-जाने और ठहरने के लिए 3 रात एवं 2 दिन का नि:शुल्क पर्यटन कूपन प्रदान किया गया। शेष तीन टीमों को सिल्वर मेडल एवं प्रमाण-पत्र के साथ 2 रात एवं 1 दिन के नि:शुल्क पर्यटन कूपन दिए गए। बिरसा की टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में करेगी जिले का प्रतिनिधित्व पर्यटन क्विज-2026 में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिरसा की टीम का चयन आगामी राज्य स्तरीय पर्यटन क्विज प्रतियोगिता के लिए किया गया है। अब बिरसा की टीम राज्य स्तर पर बालाघाट जिले का प्रतिनिधित्व करेगी। कार्यक्रम में डीएटीसीसी के नोडल अधिकारी श्री विकास कुमार रघुवंशी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती मोनिका पटेल, एमपीटी प्रबंधक श्री दीपक बिसेन, एमपीटी सहायक प्रबंधक श्री अशोक ऐडे, उत्कृष्ट विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य श्री शरद ज्योतिष, क्विज मास्टर श्री ताराचंद मस्करे, श्री लोकेश साहू, श्री महेंद्र नागेश्वर सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। #CMMadhyaPradesh #tourismdeptmp #JansamparkMP #schooldump

Balaghat, Madhya Pradesh | Aug 7, 2026

#बालाघाट 
बैगा बाहुल्य गांवों में आयोग सदस्य भगत सिंह नेताम ने लिया स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा

कुंडेकसा के अस्थायी अस्पताल में 114 मरीजों की जांच, 13 मलेरिया पॉजिटिव

राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य श्री भगत सिंह नेताम ने शुक्रवार को बिरसा विकासखंड के बैगा बाहुल्य ग्राम कुंडेकसा, बोंदारी एवं कोरका का भ्रमण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने ग्राम कुंडेकसा में बनाए गए अस्थायी अस्पताल पहुंचकर भर्ती मरीजों से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

मौके पर उपस्थित मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. परेश उपलप एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम को मरीजों का बेहतर उपचार करने तथा प्रभावित क्षेत्रों में मलेरिया की दवा का छिड़काव कराने के निर्देश दिए। ग्राम कोरका में उन्होंने ग्रामीणों को पारंपरिक पूजा-पाठ के साथ स्वास्थ्य शिविर में भी जांच एवं उपचार कराने के लिए प्रेरित किया।

114 मरीजों की हुई जांच

कुंडेकसा में लगाए गए अस्थायी स्वास्थ्य शिविर में 07 अगस्त को कुल 114 मरीजों की जांच की गई। जांच के दौरान 13 मरीज मलेरिया पॉजिटिव पाए गए। बेहतर उपचार के लिए 3 बच्चों को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया, जबकि 10 मरीजों को उचित देखभाल के लिए भर्ती किया गया। शिविर में 2 गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच भी की गई। शिविर में ग्राम कुंडेकसा, कोरका एवं बोंदारी के ग्रामीणों की जांच एवं उपचार किया गया। इस दौरान तहसीलदार बिरसा, नायब तहसीलदार, थाना प्रभारी बिरसा, स्वास्थ्य विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, सरपंच परस राम धुर्वे सहित स्थानीय ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

#CMMadhyaPradesh  #JansamparkMP #healthminmp  #WelfareTribal

#बालाघाट बैगा बाहुल्य गांवों में आयोग सदस्य भगत सिंह नेताम ने लिया स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा कुंडेकसा के अस्थायी अस्पताल में 114 मरीजों की जांच, 13 मलेरिया पॉजिटिव राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य श्री भगत सिंह नेताम ने शुक्रवार को बिरसा विकासखंड के बैगा बाहुल्य ग्राम कुंडेकसा, बोंदारी एवं कोरका का भ्रमण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने ग्राम कुंडेकसा में बनाए गए अस्थायी अस्पताल पहुंचकर भर्ती मरीजों से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। मौके पर उपस्थित मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. परेश उपलप एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम को मरीजों का बेहतर उपचार करने तथा प्रभावित क्षेत्रों में मलेरिया की दवा का छिड़काव कराने के निर्देश दिए। ग्राम कोरका में उन्होंने ग्रामीणों को पारंपरिक पूजा-पाठ के साथ स्वास्थ्य शिविर में भी जांच एवं उपचार कराने के लिए प्रेरित किया। 114 मरीजों की हुई जांच कुंडेकसा में लगाए गए अस्थायी स्वास्थ्य शिविर में 07 अगस्त को कुल 114 मरीजों की जांच की गई। जांच के दौरान 13 मरीज मलेरिया पॉजिटिव पाए गए। बेहतर उपचार के लिए 3 बच्चों को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया, जबकि 10 मरीजों को उचित देखभाल के लिए भर्ती किया गया। शिविर में 2 गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच भी की गई। शिविर में ग्राम कुंडेकसा, कोरका एवं बोंदारी के ग्रामीणों की जांच एवं उपचार किया गया। इस दौरान तहसीलदार बिरसा, नायब तहसीलदार, थाना प्रभारी बिरसा, स्वास्थ्य विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, सरपंच परस राम धुर्वे सहित स्थानीय ग्रामीणजन उपस्थित रहे। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #healthminmp #WelfareTribal

Balaghat, Madhya Pradesh | Aug 7, 2026

#बालाघाट
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत मैंगनीज आधारित उद्योगों के उद्यमियों से हुआ संवाद

संचालक प्रशासन एवं खनिकर्म ने जिले में खनिज आधारित उद्योगों की संभावनाओं पर दिया मार्गदर्शन, प्लांटों का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 के अंतर्गत शुक्रवार को संचालक, प्रशासन तथा खनिकर्म भोपाल श्री फ्रेंक नोबल ए. एवं संयुक्त संचालक श्री जे.के. सोलंकी ने बालाघाट जिले का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जिले में खनिज आधारित उद्योगों की स्थिति एवं संभावनाओं की जानकारी ली तथा उद्योग संचालकों और उद्यमियों से संवाद किया।

मॉयल भरवेली स्थित सभागृह में आयोजित संवाद कार्यक्रम में जिले के मैंगनीज आधारित उद्योगों से जुड़े बड़ी संख्या में उद्यमी शामिल हुए। संचालक श्री फ्रेंक नॉवल ए. ने उद्यमियों से उद्योग संचालन के दौरान आने वाली समस्याओं, आवश्यकताओं एवं सुझावों पर चर्चा की। उन्होंने बालाघाट जिले में मैंगनीज खनिज की उपलब्धता को देखते हुए खनिज आधारित उद्योगों के क्षेत्र में मौजूद नवीन संभावनाओं पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि जिले में उपलब्ध खनिज संसाधनों का बेहतर उपयोग कर स्थानीय स्तर पर उद्योगों को बढ़ावा दिया जा सकता है। इससे रोजगार के अवसरों के साथ क्षेत्र के आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी। अधिकारियों ने उद्योगों से संबंधित विभिन्न विषयों पर उद्यमियों के साथ चर्चा करते हुए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।

मैंगनीज प्लांटों का किया निरीक्षण

संवाद कार्यक्रम के बाद संचालक एवं संयुक्त संचालक द्वारा बालाघाट, वारासिवनी एवं कटंगी क्षेत्र में संचालित मैंगनीज प्लांटों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान प्लांटों के संचालन, खनिज के उपयोग तथा संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई। अधिकारियों ने उद्योग संचालकों से आवश्यक जानकारी प्राप्त कर नियमानुसार बेहतर संचालन के संबंध में मार्गदर्शन दिया।

दौरे के दौरान उप संचालक, खनि प्रशासन जिला बालाघाट सुश्री फरहत जहां, खनिज विभाग का अमला तथा मॉयल भरवेली के अधिकारी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत हुए इस संवाद एवं निरीक्षण को जिले में खनिज आधारित उद्योगों को प्रोत्साहित करने और उद्यमियों के साथ प्रशासन के बेहतर समन्वय की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

#CMMadhyaPradesh #JansamparkMP   #mineraldeptmp #JanVishwasAbhiyan2026 #हर_शुक्रवार_जनता_के_नाम

#बालाघाट मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत मैंगनीज आधारित उद्योगों के उद्यमियों से हुआ संवाद संचालक प्रशासन एवं खनिकर्म ने जिले में खनिज आधारित उद्योगों की संभावनाओं पर दिया मार्गदर्शन, प्लांटों का किया निरीक्षण मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 के अंतर्गत शुक्रवार को संचालक, प्रशासन तथा खनिकर्म भोपाल श्री फ्रेंक नोबल ए. एवं संयुक्त संचालक श्री जे.के. सोलंकी ने बालाघाट जिले का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जिले में खनिज आधारित उद्योगों की स्थिति एवं संभावनाओं की जानकारी ली तथा उद्योग संचालकों और उद्यमियों से संवाद किया। मॉयल भरवेली स्थित सभागृह में आयोजित संवाद कार्यक्रम में जिले के मैंगनीज आधारित उद्योगों से जुड़े बड़ी संख्या में उद्यमी शामिल हुए। संचालक श्री फ्रेंक नॉवल ए. ने उद्यमियों से उद्योग संचालन के दौरान आने वाली समस्याओं, आवश्यकताओं एवं सुझावों पर चर्चा की। उन्होंने बालाघाट जिले में मैंगनीज खनिज की उपलब्धता को देखते हुए खनिज आधारित उद्योगों के क्षेत्र में मौजूद नवीन संभावनाओं पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि जिले में उपलब्ध खनिज संसाधनों का बेहतर उपयोग कर स्थानीय स्तर पर उद्योगों को बढ़ावा दिया जा सकता है। इससे रोजगार के अवसरों के साथ क्षेत्र के आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी। अधिकारियों ने उद्योगों से संबंधित विभिन्न विषयों पर उद्यमियों के साथ चर्चा करते हुए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। मैंगनीज प्लांटों का किया निरीक्षण संवाद कार्यक्रम के बाद संचालक एवं संयुक्त संचालक द्वारा बालाघाट, वारासिवनी एवं कटंगी क्षेत्र में संचालित मैंगनीज प्लांटों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान प्लांटों के संचालन, खनिज के उपयोग तथा संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई। अधिकारियों ने उद्योग संचालकों से आवश्यक जानकारी प्राप्त कर नियमानुसार बेहतर संचालन के संबंध में मार्गदर्शन दिया। दौरे के दौरान उप संचालक, खनि प्रशासन जिला बालाघाट सुश्री फरहत जहां, खनिज विभाग का अमला तथा मॉयल भरवेली के अधिकारी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत हुए इस संवाद एवं निरीक्षण को जिले में खनिज आधारित उद्योगों को प्रोत्साहित करने और उद्यमियों के साथ प्रशासन के बेहतर समन्वय की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #mineraldeptmp #JanVishwasAbhiyan2026 #हर_शुक्रवार_जनता_के_नाम

Balaghat, Madhya Pradesh | Aug 7, 2026

#बालाघाट 
सांदीपनि विद्यालय बालाघाट में शालेय पत्रिका ‘नवदीप’ के अष्टादश अंक का विमोचन

‘अंतर्राष्ट्रीय क्वांटम विज्ञान एवं तकनीक वर्ष’ विशेषांक के रूप में प्रकाशित हुई पत्रिका

शहर के मध्य स्थित सांदीपनि (सी.एम. राइज शासकीय वीरांगना रानी दुर्गावती उच्चतर माध्यमिक) विद्यालय बालाघाट में प्रतिवर्ष प्रकाशित होने वाली शालेय पत्रिका ‘नवदीप’ के अष्टादश अंक का समारोहपूर्वक विमोचन किया गया। शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए प्रकाशित इस अंक को ‘अंतर्राष्ट्रीय क्वांटम विज्ञान एवं तकनीक वर्ष’ विशेषांक के रूप में तैयार किया गया है।

कार्यक्रम में राज्य शैक्षिक प्रबंधन एवं प्रशिक्षण संस्थान (सीमेट) भोपाल के संचालक श्री डी.एस. कुशवाह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक श्री मोहित डहेरिया, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से श्री कमलनाथ पारासर, विद्यालय के प्राचार्य डॉ. युवराज राहंगडाले एवं उपप्राचार्य श्री साजिद मोहिस सहित शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं मां सरस्वती की पूजा-अर्चना से हुआ। संस्था प्राचार्य, उपप्राचार्य, शालानायक अभिषेक सेठिया एवं शालानायिका सुचित्रा गौतम ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया।

विद्यालय के गायन एवं वादन शिक्षक मुकुंद टेकाम एवं मयंक बसेने के निर्देशन में विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत की मनमोहक प्रस्तुति दी। इसके बाद मुख्य अतिथि श्री डी.एस. कुशवाह एवं अन्य अतिथियों की उपस्थिति में विद्यालय के संपादक मंडल की सदस्य श्रीमती इंदु भगत, श्री अशोक कुमार कोर्राम, श्रीमती विंदेश्वरी पंचे, श्रीमती यातना अमुले एवं श्रीमती गीता तुरकर सहित अन्य सदस्यों ने ‘नवदीप’ पत्रिका का विमोचन किया।

विद्यालय के प्राचार्य ने स्वागत संबोधन में सांदीपनि विद्यालय के विकासक्रम एवं विद्यार्थियों के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम की जानकारी दी। उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों एवं विभिन्न गतिविधियों पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि श्री डी.एस. कुशवाह ने पत्रिका के विमोचन पर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि सांदीपनि विद्यालय के विद्यार्थियों ने वार्षिक परीक्षा में प्रदेश की प्रावीण्य सूची में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है।

उन्होंने कक्षा 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों से इस वर्ष अधिक से अधिक संख्या में प्रदेश की प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता उनके माता-पिता, शिक्षकों और विद्यालय के लिए भी गौरव का विषय है। उन्होंने विद्यालय के खेल मैदान से जुड़ी समस्या के शीघ्र समाधान का आश्वासन भी दिया।

कार्यक्रम के अंत में उपप्राचार्य श्री साजिद मोहिस ने अतिथियों एवं उपस्थित सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन श्री संजय वानखेड़े एवं श्रीमती स्वप्ना लाल ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
#CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #schooledump

#बालाघाट सांदीपनि विद्यालय बालाघाट में शालेय पत्रिका ‘नवदीप’ के अष्टादश अंक का विमोचन ‘अंतर्राष्ट्रीय क्वांटम विज्ञान एवं तकनीक वर्ष’ विशेषांक के रूप में प्रकाशित हुई पत्रिका शहर के मध्य स्थित सांदीपनि (सी.एम. राइज शासकीय वीरांगना रानी दुर्गावती उच्चतर माध्यमिक) विद्यालय बालाघाट में प्रतिवर्ष प्रकाशित होने वाली शालेय पत्रिका ‘नवदीप’ के अष्टादश अंक का समारोहपूर्वक विमोचन किया गया। शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए प्रकाशित इस अंक को ‘अंतर्राष्ट्रीय क्वांटम विज्ञान एवं तकनीक वर्ष’ विशेषांक के रूप में तैयार किया गया है। कार्यक्रम में राज्य शैक्षिक प्रबंधन एवं प्रशिक्षण संस्थान (सीमेट) भोपाल के संचालक श्री डी.एस. कुशवाह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक श्री मोहित डहेरिया, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से श्री कमलनाथ पारासर, विद्यालय के प्राचार्य डॉ. युवराज राहंगडाले एवं उपप्राचार्य श्री साजिद मोहिस सहित शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं मां सरस्वती की पूजा-अर्चना से हुआ। संस्था प्राचार्य, उपप्राचार्य, शालानायक अभिषेक सेठिया एवं शालानायिका सुचित्रा गौतम ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। विद्यालय के गायन एवं वादन शिक्षक मुकुंद टेकाम एवं मयंक बसेने के निर्देशन में विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत की मनमोहक प्रस्तुति दी। इसके बाद मुख्य अतिथि श्री डी.एस. कुशवाह एवं अन्य अतिथियों की उपस्थिति में विद्यालय के संपादक मंडल की सदस्य श्रीमती इंदु भगत, श्री अशोक कुमार कोर्राम, श्रीमती विंदेश्वरी पंचे, श्रीमती यातना अमुले एवं श्रीमती गीता तुरकर सहित अन्य सदस्यों ने ‘नवदीप’ पत्रिका का विमोचन किया। विद्यालय के प्राचार्य ने स्वागत संबोधन में सांदीपनि विद्यालय के विकासक्रम एवं विद्यार्थियों के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम की जानकारी दी। उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों एवं विभिन्न गतिविधियों पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि श्री डी.एस. कुशवाह ने पत्रिका के विमोचन पर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि सांदीपनि विद्यालय के विद्यार्थियों ने वार्षिक परीक्षा में प्रदेश की प्रावीण्य सूची में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कक्षा 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों से इस वर्ष अधिक से अधिक संख्या में प्रदेश की प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता उनके माता-पिता, शिक्षकों और विद्यालय के लिए भी गौरव का विषय है। उन्होंने विद्यालय के खेल मैदान से जुड़ी समस्या के शीघ्र समाधान का आश्वासन भी दिया। कार्यक्रम के अंत में उपप्राचार्य श्री साजिद मोहिस ने अतिथियों एवं उपस्थित सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन श्री संजय वानखेड़े एवं श्रीमती स्वप्ना लाल ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #schooledump

Balaghat, Madhya Pradesh | Aug 7, 2026