रावतसर में विश्व पर्यावरण दिवस पर बुधवार को प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व सामाजिक संगठनो द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। शहर की विभिन्न स्थानों पर पौधे लगाए गए व पक्षियों के लिए परिंडे भी बांधे गए। इस अवसर पर पर्यावरण को बचाने के लिए संकल्प भी लिया गया ।