शिवहर: शिवहर में डॉ. अनंत कुमार बने 37वें एसडीएम, अविनाश कुणाल ने सौंपा पदभार
शिवहर जिले के 37वें अनुमंडल पदाधिकारी के रूप में डॉ. अनंत कुमार ने सोमवार को पदभार ग्रहण किया। उन्होंने निवर्तमान एसडीएम अविनाश कुणाल से प्रभार संभाला और कहा कि वे सरकार की योजनाएं प्रभावी ढंग से लागू करेंगे तथा कानून-व्यवस्था मजबूत बनाएंगे।