गुना नगर: जिले में प्रत्येक सहरिया परिवार को मिलेगा पीएम आवास योजना का लाभ, कलेक्ट्रेट में टेबल लगा कर लिए पात्र लोगो के आवेदन
गुना जिले में प्रत्येक सहरिया परिवार को पीएम आवास योजना का लाभ दिया जाएगा। 27 अगस्त को शिवम दिक्षित प्रभारी अधिकारी जिला पंचायत गुना ने कलेक्ट्रेट में बताया, जनसुनवाई में पीएम आवास के लिए आने वाले आवेदकों के आवेदन लिए गए हैं। सहरिया परिवारों को योजना का लाभ दिया जाएगा। ग्राम पंचायत में सचिव और जिला पंचायत में भी आवेदक संपर्क कर आवेदन कर सकते हैं।