देवबंद: नागल में पशु चोर गिरोह से पुलिस की मुठभेड़, एक बदमाश घायल, दूसरा गिरफ्तार, चोरी की भैंस बरामद
सहारनपुर के नागल क्षेत्र में पशु चोरी की वारदातों पर लगाम लगाने के अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दिल्ली-हरिद्वार निर्माणाधीन हाईवे के पास नैनसोब जंगल क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस और पशु चोरों के बीच शनिवार व रविवार की मध्यरात्रि 3:30 बजे मुठभेड़ हो गई। संदिग्धों ने घेराबंदी होते ही पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया।