मेरठ: मेरठ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हिस्ट्रीशीटर की ₹3 करोड़ की संपत्ति को ढोल नगाड़ों के साथ किया सीज़
Meerut, Meerut | May 26, 2026 मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हिस्ट्रीशीटर इशू पुत्र करण सिंह निवासी अंबेडकर नगर गली नंबर 3 के मकान को सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान इलाके में भारी पुलिस बल तैनात रहा। मौके पर तीन थानों की फोर्स मौजूद रही, ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे और किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।