नवाबगंज: बाराबंकी महोत्सव में दी गई महत्वपूर्ण जानकारी, साइबर सेल ने लोगों को डिजिटल अपराधों के प्रति जागरूक किया
बाराबंकी महोत्सव में साइबर सेल ने डिजिटल अपराधों के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। रविवार देर रात करीब 9 बजे नगर पालिका परिषद बाराबंकी के प्रांगण में हुए इस कार्यक्रम में आमजन को बढ़ते डिजिटल फ्रॉड, ओटीपी शेयरिंग, बैंक धोखाधड़ी और सोशल मीडिया हैकिंग के खतरों से आगाह किया गया।साइबर टीम ने जनता को महत्वपूर्ण सुरक्षा मानकों की जानकारी दी।