हुज़ूर: अरेरा कॉलोनी और शाहपुरा में शराब दुकानों की शिफ्टिंग को लेकर स्थानीय लोगों का प्रदर्शन
Huzur, Bhopal | Apr 23, 2026 भोपाल में शराब दुकानों की शिफ्टिंग को लेकर विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। गुरुवार दोपहर अरेरा कॉलोनी और शाहपुरा इलाके में स्थानीय लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया। शाहपुरा में स्कूल से महज 50 मीटर दूरी पर शराब का ठेका होने से लोगों में भारी नाराजगी है| वही अरेरा कॉलोनी में मंदिर के पास दुकान होने पर भी विरोध जारी है|