कोंडागांव: माकड़ी क्षेत्र में संदिग्ध विस्फोटक सामग्री मिलने से हड़कंप, ग्रामीणों ने एक संदिग्ध को बंधक बनाकर पीटा
कोंडागांव जिले के माकड़ी क्षेत्र के कांवरा गांव में संदिग्ध विस्फोटक जैसी वस्तु मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूत्रों के अनुसार, ग्रामीणों को बारूद जैसी सामग्री के साथ एक तालाब से अन्य संदिग्ध वस्तुएं भी मिली हैं। आशंका जताई जा रही है कि गांव में किसी जनप्रतिनिधि के घर आयोजित शादी समारोह के दौरान बड़ी घटना को अंजाम देने की साजिश हो सकती थी।