मंझनपुर: मछुआ समाज को संवैधानिक अधिकार दिलाने की मुहिम: डॉ. संजय निषाद की रथ यात्रा मंझनपुर पहुँची, मिला ज़ोरदार समर्थन
प्रदेश के मत्स्य मंत्री व निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार निषाद की अगुवाई में निकाली जा रही संवैधानिक अधिकार रथ यात्रा रविवार को चौथे चरण के दूसरे दिन कौशांबी जिले के मंझनपुर पहुँची। यात्रा का ज़िला प्रवेश होते ही मछुआ समाज और पार्टी कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों व फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया।