मंझनपुर: सिरियावा कला में जमीन की पैमाइश को लेकर विवाद, प्रधान पक्ष पर अधेड़ को पीटने का आरोप, जिला अस्पताल में भर्ती
चरवा थाना क्षेत्र के सिरियावा कला गांव में जमीन की पैमाइश को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गांव निवासी जुबैर पुत्र जहूर को इसी विवाद के दौरान प्रधान साजिद के पक्ष के लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। परिजनों ने जुबैर को गंभीर हालत में मंझनपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस आगे की जांच में जुटी है।