बिलग्राम: खुले नालों से बढ़ रहे हादसे, नौशहरा मोहल्ले में नाले में गिरी गाय, नगर पालिका प्रशासन मौन
सांडी नगर के मोहल्ला नौशहरा में एक गाय खुले नाले में गिरकर फंस गई, जिसे स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला। इस घटना के बाद सभासद प्रतिनिधि श्याम जी शर्मा ने गुरुवार दोपहर सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर नगर पालिका प्रशासन पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, नगर में कई स्थानों पर नाले बिना ढक्कन के खुले हैं। इससे