उदवंत नगर: डीएम तनय सुल्तानिया का सख्त रुख, असनी-बामपाली सड़क निर्माण में देरी और लापरवाही पर दी चेतावनी
जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया ने उदवंतनगर प्रखंड अंतर्गत असनी-बामपाली सड़क निर्माण कार्य का स्थल निरीक्षण कर प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्य की गुणवत्ता और समयसीमा को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।डीएम ने स्पष्ट कहा कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर हर हाल में पूरे किए जाएं और गुणवत्ता से किसी भी प्रकार क