उरई: उरई पुलिस ने अज्ञात कर चालक पर बाइक सवार युवक को टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में मुकदमा दर्ज।
Orai, Jalaun | May 27, 2024 उरई कोतवाली पुलिस को घायल युवक ने मामले की तहरीर देते हुए बताया, युवक अपनी बाइक पर सवार होकर जा रहा था तभी एक अज्ञात कर चालक ने कर को लापरवाही से चलते हुए बाइक सवार युवक को टक्कर मारी और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया और मौके से फरार हो गया, वहीं पुलिस ने अज्ञात कार चालक पर मुकदमा दर्ज किया और मामले की जांच शुरू कर दी है।