खलीलाबाद: अपर पुलिस अधीक्षक ने धनघटा थाने का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया, अभिलेखों व सुरक्षा व्यवस्था की जांच की
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में सोमवार शाम 6:00 बजे अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह ने थाना धनघटा का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर में सुसज्जित सलामी गार्द द्वारा उन्हें सलामी दी गई।इसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर, कार्यालय, पिंक बूथ, बैरक, मालखाना, शस्त्रागार, बंदी गृह एवं महिला हेल्प डेस्क क