इटारसी: न्यास कॉलोनी में पेयजल समस्या के समाधान के लिए पहुंचे नगर पालिका अध्यक्ष, नागरिकों से किया सीधा संवाद
शुक्रवार को इटारसी नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने वार्ड क्रमांक 13 स्थित न्यास कॉलोनी पहुंचकर क्षेत्र की पेयजल व्यवस्था का जायजा लिया तथा नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। जलापूर्ति के समय और पानी की उपलब्धता को लेकर प्राप्त शिकायतों पर उन्होंने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों एवं पंप ऑपरेटर को आवश्यक निर्देश दिए।