गोविंदगढ़: गोविंदगढ़ में वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर सफाई कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
राष्ट्रीय बाल्मीकि सेना के आह्वान पर बुधवार को दोपहर 1 बजे गोविंदगढ़ में नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों और बाल्मीकि समाज के लोगों ने वेतन बढ़ोतरी सहित विभिन्न मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। सैकड़ों महिला एवं पुरुषों ने रैली निकालकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की और तहसील कार्यालय पहुंचकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।