बरेली: पटेल बिहार में शराब के नशे में युवक ने पत्नी की काटी नाक, पुलिस से की शिकायत, महिला को जिलाअस्पताल में कराया गया भर्ती
सुभाष नगर थाना क्षेत्र के पटेल बिहार में शराब के नशे में एक युवक ने अपनी पत्नी की नाक काट दी। जिसको इलाज के लिए पुलिस ने बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। नहीं पुलिस का कहना है कि पूरे मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है। नाक काटने वाले की तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।