बरेली: हाफिजगंज थाना क्षेत्र के उरनापुर में आवारा कुत्ते ने बच्चों पर किया हमला,बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया
हाफिजगंज थाना क्षेत्र के उरनापुर में आवारा कुत्ते ने बच्चे पर हमला कर दिया। हमले में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको परिजनों ने 108 एंबुलेंस की मदद से बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां बच्चे की हालत नाजुक बताई जा रही है। आवारा कुत्ता गांव में कई लोगों पर पहले भी हमला कर चुका है।