बरेली: शाही थाना पुलिस ने जानलेवा हमले के आरोप में तीन लोगों को किया गिरफ्तार
शाही थाना पुलिस ने जानलेवा हमला करने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मुकदमा लेकर जाने के बाद से ही आरोपी फरार चल रहे थे। तेज बाइक चलाने को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद दबंगों ने धारदार हथियार से भल्लू सिंह पुत्र झमन लाल पर हमला कर दिया था।