बंदरा: पिलखी पुल के पास दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल
मुजफ्फरपुर जिले के पीयर थाना क्षेत्र के हरपुर पिलखी पुल के समीप दो बाईकों की टक्कर में एक युवक कि मौत हो गई। इस मामले को लेकर मृतक के परिजनों ने गुरुवार देर रात करीब साढ़े नौ बजे में थाने में शिकायत दर्ज कराई है। मृतक का पहचान मो शादिफ का 45 वर्षीय पुत्र मो अंसार बताया गया है।