दमोह: जेरठ में संदिग्ध हालात में दो बच्चों की मौत, गेहूं में डाली दवा से पॉइजनिंग की आशंका
Damoh, Damoh | May 15, 2026 दमोह जिले के जेरठ गांव में संदिग्ध पॉइजनिंग से 12 वर्षीय भावना और 7 वर्षीय समीर की मौत हो गई, जबकि एक महिला का इलाज जारी है। परिजनों के अनुसार घर में रखी 80 बोरी गेहूं में आठ दिन पहले कीटनाशक दवा डाली गई थी और परिवार उसी कमरे में सोता था। उल्टी-दस्त के बाद बच्चों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की