खेरागढ़: सैंया के सोरा गांव में खुले बिजली तार से दो बकरियों की हुई मौत, ग्रामीणों में आक्रोश
आगरा के सैंया थाना क्षेत्र के सोरा गांव में बिजली विभाग की लापरवाही सामने आई है। गांव के स्कूल के पास लगे ट्रांसफार्मर से निकले खुले बिजली के तार की चपेट में आने से एक महिला की दो बकरियों की मौत हो गई। घटना रविवार की बताई गई है। गनीमत रही कि उस समय स्कूल के आसपास कोई बच्चा मौजूद नहीं था, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।सोमवार सुबह 9 बजे ग्रामीणों ने आरोप लगाते