बड़नगर कृषि उपज मंडी में नीलामी बंद होने पर किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। तुलावटी संघ की लंबित मांगों के विरोध में व्यापारियों ने नीलामी रोक दी, जिससे आक्रोशित किसानों ने मुख्य गेट पर ताला जड़कर प्रदर्शन किया। करीब तीन घंटे तक कामकाज ठप रहा और सैकड़ों किसानों को परेशानी उठानी पड़ी। सूचना पर पहुंचे पूर्व विधायक मुरली मोरवाल ने एसडीएम व मंडी सचिव से चर्चा कर ताला खुल