सादाबाद: दगशह में रास्ते को अवरुद्ध करने का विरोध करने पर आरोपियों ने युवक को मारपीट कर गंभीर घायल किया, डॉक्टर ने किया रेफर
दगसह में एक दबंग युवक के द्वारा डंडे गाढ़कर रास्ते को अवरुद्ध किया जा रहा था। राकेश नामक युवक द्वारा रास्ते को अवरुद्ध करने का विरोध किया गया तो आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला कर गंभीर घायल कर दिया। परिजनों के द्वारा घायल को सीएसपी पहुंचाया गया जहाँ से डॉक्टर के द्वारा प्राथमिक उपचार देने के बाद रेफर कर दिया है। पुलिस के द्वारा मामले की जांच की जा रही है।