बुढ़नपुर: अतरौलिया के सिपारपट्टी में 55 वर्षीय महिला की विद्युत करंट की चपेट में आने से हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
आजमगढ़ जिले के अतरौलिया थाना क्षेत्र के सिपारपट्टी गांव निवासी दुर्गावती पत्नी स्वर्गीय राम प्यारे अपने देवर के घर किसी काम से गई थी वहां पर फराटा पंखा लगा था उसकी चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गई उन्हें आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया इस बात की जानकारी आज शनिवार को 4:00 बजे हुई