बलरामपुर: भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारियों ने नगर में चलाया ऑनलाइन सदस्यता अभियान
सदस्यता महा अभियान के अंतर्गत भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारी ने नगर में आन लाइन सदस्यता अभियान चलाया। महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जनसंपर्क करते हुए मोबाइल पर सदस्यता के लिए दिए गए नंबर को डायल कराया और लोगों को ऑनलाइन सदस्य बनाया। कार्यकर्ताओं ने भाजपा के नीतियों एवं सिद्धांतों को भी लोगों को बताया।