पहाड़ी: कामां पुलिस की बड़ी कार्रवाई, युवक को अवैध देशी पिस्टल के साथ किया गिरफ्तार
कामां पुलिस ने ऑपरेशन शिकंजा के तहत कार्रवाई करते हुए लडूका के जंगल से एक युवक को अवैध देसी पिस्टल सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी शाहरुख निवासी लडूका के कब्जे से एक अवैध देशी हथकड़ पिस्टल बरामद की। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।एसपी के निर्देशन में की गई कार्रवाई।मंगलवार दोपहर 3 बजे मिली जानकारी।