गुना नगर: शहर में खूंखार स्ट्रीट कुत्तों से मिलेगी राहत, नपा का एबीसी अभियान हुआ तेज, डॉग बाइट से मिलेगी राहत
गुना नगर पालिका ने शहर में बढ़ती डॉग बाइट घटनाओं को देखते हुए एबीसी यानी एनिमल बर्थ कंट्रोल अभियान शुरू किया है। वार्ड 27 से शुरू हुए अभियान में आवारा कुत्तों को पकड़कर एबीसी सेंटर भेजा जा रहा है, जहां उनकी नसबंदी, रेबीज वैक्सीनेशन और उपचार किया जाएगा। उपचार के बाद कुत्तों को वापस उसी क्षेत्र में छोड़ा जाएगा।