हाथरस: कोतवाली मुरसान पुलिस ने गांव गिलोंदपुर निवासी एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से अवैध असलाह कारतूस बरामद, भेजा जेल
पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कार्यवाही करते हुए कोतवाली मुरसान पुलिस ने गांव गिलोंदपुर निवासी एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से एक देसी व बंदूक एक जिंदा कारतूस 12 बोर एवं एक देसी राइफल व एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ है। अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया है।