कटघोरा: कोरबा में 'सजग कोरबा, सतर्क कोरबा' अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई, 26 नशे में वाहन चालक पकड़े गए
कोरबा पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘सजग कोरबा, सतर्क कोरबा’ अभियान के तहत जिले भर में सघन चेकिंग कर 26 वाहन चालकों पर कार्रवाई की है।पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले के सभी थाना और यातायात इकाइयों ने विभिन्न स्थानों पर चेकिंग पॉइंट लगाकर ब्रेथ एनालाइजर से चालकों की जांच की।