हमीरपुर: सुमेरपुर कस्बे में चौड़ीकरण कार्य धीमी गति से होने के कारण बांदा मार्ग जाम का शिकार
सुमेरपुर कस्बे के मध्य से गुजरे स्टेट हाईवे बांदा पैलानी तिंदवारी मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य कच्छप गति से होने के कारण इस मार्ग में दिनभर जाम का झाम बना रहता है। राहगीर चिलचिलाती धूप में घंटों जाम में फंसकर परेशान होते हैं। सोमवार को 12 बजे से लगा जाम दोपहर 2 बजे तक रेंगता नजर आया। इस मार्ग का जाम नेशनल हाईवे 34 के आवागमन को भी प्रभावित करता है। मौजूदा समय