शाहबाद: कस्बाथाना हाईवे पर तेज रफ़्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, बाइक सवार घायल, एक मवेशी की हुई मौत
Shahbad, Baran | Jan 26, 2025 कस्बाथाना हाईवे पर सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार रविवार रात 9 बजे कोटा तरफ से तेज रफ़्तार में कार आ रही थी। तेज रफ़्तार कार ने पहले तो युवक को टक्कर मारी युवक के पैर में चोट आई उसके बाद कार ने एक मवेशी को टक्कर मार दी जिससे मवेशी की मौके पर मौत हुई है। घटना के समय मौके पर मौजूद लोगों ने जानकारी दी। वही कार चालक मौके से फ़रार हो गया है।