शाहबाद: केलवाड़ा हाईवे पर सड़क हादसे में एक व्यक्ति की हुई मौत, 8 लोग हुए घायल
Shahbad, Baran | Jan 27, 2025 सोमवार दोपहर 1 बजे के करीब केलबाडा हाईवे पर हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार केलबाडा हाईवे पर वेन, कार और ट्रैक्टर में भिड़ंत हो गई। हादसे में एक की मौत की सूचना है। वहीं आठ लोगों घायल हुए है। केलवाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को उपचार के लिए समुदाय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। आंगे मामले की जांच की जा रही हैं।