अगिआंव: नारायणपुर गांव में बकरी चराने को लेकर हुआ बवाल, दिव्यांग महिला के साथ हुई मारपीट; आरोपी जेल पहुंचा
नारायणपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में खेत में बकरी चराने को लेकर हुए विवाद में एक दिव्यांग महिला के साथ मारपीट की गई। घटना में घायल महिला रीना देवी ने नारायणपुर थाना में आवेदन देकर गांव के गौतम कुमार एवं उसकी मां कांति देवी पर मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़िता रीना देवी, पति सीताराम शर्मा, ने बताया कि खेत में बकरी चराने को लेकर कहासुनी हुई थी।