टीकमगढ़: ओवरलोड बस बनी खतरा: चलती बस की छत पर रेलवे ब्रिज से बचता दिखा युवक, वीडियो वायरल
टीकमगढ़ जिले में एक निजी बस द्वारा ओवरलोडिंग का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि बस में क्षमता से अधिक सवारियां बैठाई गईं, वहीं लगेज बस की छत पर रखा गया था। वीडियो में साफ दिख रहा है कि रेल ब्रिज के नीचे से गुजरते समय छत पर बैठा एक युवक झुककर खुद को बचाता नजर आया।