किरनापुर: ग्राम भुवा में 3 वर्षीय मासूम का शव 3 किलोमीटर दूर मिला, SDERF के सर्च ऑपरेशन के बाद बरामद
किरनापुर थाना क्षेत्र के ग्राम भुवा में लापता 3 वर्षीय मासूम का शव शनिवार सुबह SDERF और QRT टीम के संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान करीब 3 किलोमीटर दूर से बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार प्रज्वल जामरे (3 वर्ष), पिता राहुल जामरे, गत दिवस से लापता था, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई थी। सूचना मिलते ही कंट्रोल रूम से SDERF एवं QRT टीम को मौके पर रवाना किया गया। टीम ने