धौलपुर: 10 दिन तक जिंदगी की जंग लड़ता रहा रामवीर, आखिरकार मौत से मुकाबला हार गया
धौलपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र में 10 दिन पहले हुई मारपीट की घटना ने अब हत्या के मामले का रूप ले लिया है। गंभीर रूप से घायल हुए युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया, जिसके बाद परिजनों ने चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार भीकाकापुरा मोरेली निवासी एवं वर्तमान में शिवनगर कॉलोनी धौलपुर निवासी पवन पुत्र हजार