प्रतापगढ़: महेशपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने लगाई फांसी मौत से मचा कोहराम
महेशपुर गांव निवासी बाबूलाल विश्वकर्मा के पुत्र अभिनव विश्वकर्मा की शादी करीब सात वर्ष पूर्व सोनाही गांव निवासी रिंकी के साथ हुई थी। बताया जा रहा है कि रिंकी दो दिन पहले ही अपने मायके से ससुराल लौटी थी। रविवार की दोपहर में उसने घर के कमरे में साड़ी के फंदे के सहारे फांसी लगा ली। काफी देर तक बाहर न निकलने पर परिजनों को शक हुआ। कमरे के भीतर का दृश्य देखकर परिव