चान्दन: राधानगर में बुलेट और बाइक की टक्कर में तीन लोग घायल, कटोरिया अस्पताल से एक रेफर
Chanan, Banka | May 23, 2026 कटोरिया- बांका रोड स्थित राधानगर में शनिवार की रात को बुलेट एवं बाइक के बीच टक्कर हो गयी। इस दुर्घटना में तीन युवक जख्मी हो गया। जख्मी तीनों का इलाज रात करीब 9 बजे कटोरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक की गंभीर हालत देख चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया।