बिहार: नालंदा कॉलनी स्थित नीलम रेडीमेड दुकान में आग, दो दमकल गाड़ियों ने पाया काबू
Bihar, Nalanda | Jun 2, 2026 बिहार शरीफ के रामचंद्रपुर नालंदा कॉलनी स्थित नीलम रेडीमेड नामक दुकान में आग लग गया जिससे दुकान में रखे सारा कपड़ा जलकर राख हो गया। पीड़ित दुकानदार ने मंगलवार की सुबह 10 :30 बजे बताया की सोमवार की रात दुकान में अचानक आग लग गया। आग लगने की सूचना पर दो दमकल की गाड़ी पहुचकर आग पर काबू पाया मगर दुकान में रखे सारा कपड़ा जलकर राख हो गया जिससे लाखो का नुकसान हुआ है।