हज़ारीबाग: सूर्य मंदिर के मैदान में छापेमारी के दौरान 78 ग्राम ब्राउन शुगर और 100 ग्राम गांजा के साथ 2 व्यक्ति गिरफ्तार
हज़ारिबाग पुलिस यह सूचना प्राप्त हुयी कि ईचाक थाना क्षेत्र के सूर्य मन्दिर के आस-पास 02 अज्ञात ब्यक्ति के द्वारा अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर की बिक्रि की जा रही है। उक्त सूचना को अधोहस्ताक्षरी द्वारा गंभीरता से लेते हुये सूचना का सत्यापन एवं त्वरित कार्रवाई हेतु अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय, हजारीबाग को निर्देशित किया गया।