हज़ारीबाग: जिले में 5 बजे से 13 नवंबर 5 बजे तक ड्राई डे, निर्वाचन पदाधिकारी का आदेश
हजारीबाग जिला में प्रथम चरण अंतर्गत 13 नवंबर को मतदान दिवस निर्धारित है। इसके मद्देनजर जिला निर्वाचन पदाधिकरी नैंसी सहाय द्वारा उत्पाद अधिनियम की धारा 26 में प्रदत्त शक्तियों के तहत, हजारीबाग जिला में आज सोमवार 5 बजे शाम से दिनांक 13.11.2024 के शाम 05 बजे तक एवं मतगणना तिथि दिनांक 23.11.2024 को शुष्क दिवसयानि (Dry Day) घोषित किया गया है ।