महोबा: महोबा के एक गांव से किशोरी लापता, पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की
Mahoba, Mahoba | May 4, 2026 महोबा जनपद के थाना शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि एक मई को उसकी नाबालिग बेटी घर में अकेली थी। इस दौरान निखिल और अरुण उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गए। उसकी बेटी घर से सोने-चांदी के जेवर व 11 हजार रुपये भी ले गई है। पुलिस तहरीर के आधार पर दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर बरामदगी के प्रयास कर रही है।