श्री गंगानगर: ग्राम पंचायत कालिया सहित अन्य गांवों में हो रही विद्युत कटौती को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Shree Ganganagar, Ganganagar | Jul 6, 2026
श्रीगंगानगर की ग्राम पंचायत कालिया सहित अन्य के आसपास ग्रामीण क्षेत्र के अंदर लगातार हो रही विद्युत कटोती के खिलाफ ग्रामीणों के द्वारा सोमवार को दोपहर 2:00 बजे कलेक्ट्रैट सभागार में उग्र प्रदर्शन किया गया । इस दौरान बताया गया कि लगातार ग्रामीण क्षेत्र के अंदर अघोषित विद्युत कटौती की जा रही है। पूरी पूरी रात लाइट नहीं दी जा रही है।