रफीगंज: जाखिम-रफीगंज के बीच ट्रेन से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल
गया-मुगलसराय रेलखंड पर जाखिम और रफीगंज स्टेशन के बीच बुधवार को दोपहर एक युवक ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान 28 वर्षीय राकेश कुमार, पिता मुरारी चौहान, निवासी नवीनगर के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, डाउन लाइन में पोल संख्या 518/30 के समीप चलती ट्रेन से गिरने के कारण युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर