अशोक नगर: गुचराई गांव के पास ट्राली में से उछलकर गिरा बुजुर्ग उपचार को लाते समय रास्ते में ही तोड़ा दम अस्पताल में किया पोस्टमार्ट
अशोकनगर जिले के गुचराई गांव के पास ट्रैक्टर से उछलकर गिर जाने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई व मिली जानकारी के अनुसार जिले के हिनोतिया फूड निवासी चंद्रभान सिंह पुत्र सुजान सिंह यादव उम्र 50 वर्ष बुधवार को शाम 7 बजे अपने अन्य परिजनों के साथ करीला से माता जानकी के दर्शन करके लौट रहा था। इसी दौरान गुचराई गांव के पास सड़क में गड्डा होने के कारण हादसा हुआ।