कुशेश्वरस्थान के केवटगामा पंचायत स्थित दुर्गा मंदिर में आयोजित श्रीराम कथा के प्रथम दिन आचार्य नीतीश शास्त्री ने कहा कि श्रीराम कथा मनुष्य को मर्यादा, सदाचार और जीवन का सही मार्ग सिखाती है। सच्चे मन से कथा श्रवण करने से लोक-परलोक दोनों सुधरते हैं। भगवान श्रीराम का चरित्र आदर्श, उदार और दयालु है, तथा उनका नाम