भोरे: लाल छापर गांव में बाइक सवार अपराधियों ने सोना चांदी की दुकान में लूटपाट का प्रयास किया, पुलिस जांच में जुटी
गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र के लाल छापर गांव में बाइक सवार अपराधियों ने एक सोना चांदी दुकान में लूटपाट करने का प्रयास किया है। इस दौरान एक व्यक्ति को गोली लगी है जिससे मौत हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच में जुट गई है।